एलएलबी प्रवेश 2025–26: आगरा कॉलेज ने जारी की दूसरी कट-ऑफ सूची, 8–10 दिसंबर तक काउंसलिंग

आगरा कॉलेज ने एल.एल.बी. प्रवेश सत्र 2025–26 के लिए दूसरी कट-ऑफ मेरिट सूची जारी करते हुए प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण स्पष्ट कर दिया है। निर्धारित श्रेणियों में घोषित नई कट-ऑफ और काउंसलिंग तिथियों के साथ कॉलेज प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों को समय पर दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होने की अनिवार्यता दोहराई है।

Dec 4, 2025 - 17:06
 0
एलएलबी प्रवेश 2025–26: आगरा कॉलेज ने जारी की दूसरी कट-ऑफ सूची, 8–10 दिसंबर तक काउंसलिंग

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा एल.एल.बी. प्रवेश सत्र 2025–26 हेतु द्वितीय कट-ऑफ मेरिट सूची बुधवार को जारी कर दी गई। प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने बताया कि यह सूची प्रथम मेरिट सूची के बाद बची हुई रिक्त सीटों के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नई कट-ऑफ इस प्रकार हैं-

सामान्य वर्ग: 150.40

ओबीसी वर्ग: 144.88

एससी वर्ग: 141.96

एसटी वर्ग: 93.31

एससी/एसटी दिव्यांग श्रेणी: 112.10

ईडब्ल्यूएस वर्ग: 132.33

प्राचार्य के अनुसार मेरिट सूची का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप किया गया है। इंटरमीडिएट के 100 प्रतिशत अंक, स्नातक के 100 प्रतिशत अंक और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अतिरिक्त वेटेज को जोड़कर मेरिट इंडेक्स तैयार किया गया। उसी आधार पर अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया गया, जिससे प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर रीता निगम ने बताया कि द्वितीय मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया 08, 09 एवं 10 दिसंबर 2025 को विधि संकाय परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रवेश व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. रिजु निगम, डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. शिव बीर सिंह यादव और डॉ. कृष्णवीर सिंह यादव—तीनों दिनों उपस्थित रहेंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने कहा कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की अधिसूचना एवं नियमों के अनुसार तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज़ अवश्य लाने होंगे। ये दस्तावेज हैं- हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की मूल अंकतालिकाएं, नवीनतम जाति प्रमाणपत्र एवं निवास प्रमाणपत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, ट्रांसफर एवं चरित्र प्रमाणपत्र दो पासपोर्ट साइज फोटो, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म की प्रति और 425 रुपये की रसीद।

प्राचार्य प्रो. गौतम ने कहा है कि काउंसलिंग अथवा प्रोविजनल एडमिशन के बाद 5 कार्य दिवस के भीतर शुल्क जमा न होने पर प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा। निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने पर बाद में कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चयनित छात्रों से अपील की कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज़ों के साथ समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

SP_Singh AURGURU Editor