लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को, व्यापक तैयारियां

आगरा के कालिंदीपुरम में रविवार को लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ आगरा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 25 दिसंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह और पत्रिका विमोचन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Nov 23, 2025 - 13:52
 0
लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को, व्यापक तैयारियां
लोधी क्षत्रिय एम्पालॊइज एसोसिएशन (लक्ष्य) की बैठक में मौजूद जिला कमेटी के पदाधिकारी 25 दिसंबर के कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए।

आगरा। कालिंदीपुरम में हुई लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ की बैठक में 25 दिसम्बर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह ने की, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा 25 दिसंबर 2025 को सूर सदन, आगरा में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह और पत्रिका विमोचन कार्यक्रम की तैयारियों का मूल्यांकन और अंतिम रूप देना था।

बैठक में बताया गया कि यह कार्यक्रम पहले 12 अक्टूबर को तय था, लेकिन खैरागढ़ में दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 12 युवकों की मृत्यु के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब 25 दिसंबर को समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2025 में नव-नियुक्त कर्मियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

भविष्य में उच्च पदों हेतु तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देने के लिए विशेषज्ञों के वक्तव्य भी रखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त खेरागढ़ की दुर्घटना में दिवंगत युवकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा मलबा निकालने और राहत कार्य में दिन-रात लगे दो युवकों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक चेतना बढ़ाने के उद्देश्य से एक पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा।

बैठक में लक्ष्य आगरा के संस्थापक इंजीनियर रतिराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत, ऑडिटर बीपी सिंह, महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, सुरेश चंद्र राजपूत, अजय कुमार सिंह, टाउन प्लानर गिरेंद्र सिंह लोधी, कमल सिंह राजपूत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor