महिलाओं के सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी रहीं लोकमाता अहिल्याबाई

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता अहिल्याबाई सहित अन्य महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

May 31, 2025 - 18:39
 0
महिलाओं के सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी रहीं लोकमाता अहिल्याबाई
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता।

-भाजपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने रेखांकित किया राजमाता का योगदान

ब्रज क्षेत्र कार्यालय में मनाई गई त्रिशताब्दी जयंती

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, डॉ. सुधा बंसल, समाजसेवी रजनी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

काशी से सोमनाथ तक किए जीर्णोद्धार कार्य

अपने संबोधन में आलोक गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ, जगन्नाथ पुरी, और वर्तमान पाकिस्तान तक के कई प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को अधिकार और स्वाभिमान दिलाने में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल मंदिरों का निर्माण कराया बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए। उनके कार्यों के कारण वह आज भी पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई जैसी विभूतियों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

विजेता बच्चों को ट्रॉफी और नकद सम्मान

राजमाता अहिल्याबाई होलकर स्मृति पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को यह सम्मान रजनी अग्रवाल के संयोजन में प्रदान किया गया।

सम्मान और संचालन

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुनेंद्र जादौन, सुधीर राठौर, मनोज राजोरा, अभिषेक गुप्ता, रोहित कत्याल, उपमा गुप्ता, निशि शर्मा, बबिता पाठक आदि ने पुष्पगुच्छ और दुपट्टा पहनाकर किया। संचालन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर डॉ. सुधा बंसल, नवल तिवारी, हेमंत भोजवानी, विक्रांत तिवारी, संजय अरोरा, मनमोहन कुशवाह, प्रमोद सिंह, स्वीटी कालरा, प्रेम सिंह धाकड़, अंजना असीजा, क्षमा जैन सक्सेना, हेमलता अग्रवाल, अर्चना शर्मा, पूजा जैन, सीमा सिंघल, रेखा अग्रवाल, आरती शर्मा, बबिता पाठक, प्रतिभा जिंदल, प्रतिमा भार्गव, सुनीता सिंह, नीलम सिरसा, अंजू दियलिनी, डॉ. मनिंदर कौर, गीता शर्मा आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor