अयोध्या से निकला भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ आगरा पहुंचा, जैन मंदिर में भव्य स्वागत

आगरा। भगवान ऋषभदेव और पांच तीर्थंकरों की शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या से निकला तीर्थ प्रभावना रथ देश के कई राज्यों में धर्मप्रभावना यात्रा करता हुआ गुरुवार को मारूति एस्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज पहुंचा। जैन समाज ने पारंपरिक रीति से रथ का भव्य स्वागत किया और शोभायात्रा निकाली।

Aug 14, 2025 - 20:57
 0
अयोध्या से निकला भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ आगरा पहुंचा, जैन मंदिर में भव्य स्वागत
भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का स्वागत करतीं जैन समाज की महिलाएं।

रथ का संचालन कर रहे पंडित अकलंक जैन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य प्राचीन जैन धर्म की महिमा का प्रचार-प्रसार और अयोध्या में पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि के विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि भारत का नाम भगवान ऋषभदेव के पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर पड़ा, जिनका जन्म भी अयोध्या में हुआ था। यहां भव्य पंच जिन मंदिर और विशाल धर्मशाला का निर्माण तेज़ी से जारी है।

इस दौरान सौधर्म इन्द्र की भूमिका में बैठने का सौभाग्य सुरेशचंद दीपक जैन परिवार को, धनकुबेर बनकर रत्नवृष्टि करने का सौभाग्य अजय कुमार जैन एवं रश्मि जैन परिवार को, प्रथम आरती का सौभाग्य दीपचंद जैन को और भगवान ऋषभदेव को झुलाने का सौभाग्य स्वीटी जैन एवं संदीप जैन परिवार को मिला।

मौके पर मंदिर अध्यक्ष रविन्द्र जैन, मनोज जैन, अजय जैन, मुकेश जैन भगत, आदित्य जैन भगत, संयम जैन भगत, दिव्यांशु जैन, राहुल जैन, शुभम जैन, वीर सेवा महिला मंडल की अध्यक्षा मंजरी जैन, मंत्री स्वीटी जैन, चंचल जैन, वीर चरण सेवक मंडल एवं कलाकुंज-अवधपुरी जैन मंदिर कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor