लव ट्रायंगल बना खूनी खेल : मौसी की बेटी से निकाह करना चाहता था युवक, रास्ते से हटाया प्रेमी

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में जोनल पार्क के पास एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। ऑटो में खून और झाड़ियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान जगदीशपुरा निवासी बिलाल उर्फ भइये के रूप में हुई थी, जिसकी निर्मम हत्या गला रेतकर और दोनों हाथों की नसें काटकर की गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है, जिसमें लव ट्रायंगल का मामला निकला है।

Jun 23, 2025 - 14:35
 0
लव ट्रायंगल बना खूनी खेल : मौसी की बेटी से निकाह करना चाहता था युवक, रास्ते से हटाया प्रेमी
मृत बिलाल का फाइल फोटो।

प्रेम की राह में बना दुश्मन
जांच में सामने आया कि बिलाल आठ वर्षों से एक युवती से प्रेम करता था। उसी युवती से निकाह करना चाहता था उसका मौसेरा भाई फरमान। बिलाल को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने दोस्त आमिर के साथ मिलकर इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया।

पहले दोस्ती, फिर साजिश
फरमान ने पहले बिलाल से नजदीकियां बढ़ाईं। उसे ताजगंज क्षेत्र में उसकी शराब पीने की आदत की जानकारी ली। शुक्रवार को उसने बिलाल के साथ शराब पी और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

सीसीटीवी बना अहम सबूत
हत्या के बाद फरार आरोपियों में से आमिर होटल डबल ट्री के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में वह ऑटो से उतरते और पानी की बोतल खरीदते हुए देखा गया। लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस के जरिये पुलिस ने उसकी पहचान आमिर, निवासी शहीद नगर के रूप में की।

एक गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने इस जघन्य वारदात में शामिल एक आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरमान अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor