आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन-पूजन और जयकारों से गूंजा मदिया कटरा तिराहा
आगरा के मदिया कटरा तिराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर रविवार को अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। प्रतिमा पूजन, हवन-यज्ञ, जयकारों और प्रसाद वितरण के बीच जिलेभर से जुटे सैकड़ों अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन और रानी माधवी के आदर्शों का स्मरण करते हुए समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आगरा। अग्रवाल महासभा द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन से हुई। इसके उपरांत उपस्थित सैकड़ों अग्रबंधुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर अतिथियों ने युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सहयोग, समानता और समाज सेवा के सिद्धांतों का अनुसरण करने का आह्वान किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संयोजक बृजेश अग्रवाल, संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, जीवन लाल मित्तल, सुरेश अग्रवाल, प्रेम चंद अग्रवाल, अजय जैन, डॉ. मंजु बंसल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, वारेन्द्र गोयल, सतेन्द्र ग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र जैन, शैलेन्द्र बंसल, डॉ. संत कुमार मंगल, सुभाष चंद गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, देवेन्द्र बंसल, वीना जैन, शशि गोयल, दिनेश मित्तल सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।