आगरा में सिरफिरे की सनक से दहशत, परिवार ने गांव छोड़ा, युवती ने वीडियो जारी कर मांगी मदद

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के बीच का उखर्रा गांव में एक युवक द्वारा युवती पर जबरन शादी का दबाव और तेजाब से जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दहशत में युवती और उसका परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हो गया। युवती ने वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद मांगी है।

Feb 11, 2026 - 13:10
 0
आगरा में सिरफिरे की सनक से दहशत, परिवार ने गांव छोड़ा, युवती ने वीडियो जारी कर मांगी मदद
इमेज फोटो

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र के बीच का उखर्रा गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती और उसके परिवार को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि युवक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दे रहा था।

पीड़ित युवती ने अपनी आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर आगरा पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में युवती ने बताया कि आरोपी युवक और उसका परिवार लगातार शादी के लिए दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर गाली-गलौज, धमकी और डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया।

युवती का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। बताया जा रहा है कि युवक लगातार युवती और उसके परिवार को ढूंढने के लिए रिश्तेदारों के यहां चक्कर लगा रहा है, जिससे परिवार दहशत में है।

डर और असुरक्षा के माहौल में युवती और उसके परिजनों ने गांव छोड़ दिया है। परिजन अब प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की