आगरा में छाया ‘हीरो नंबर 1’ का जादू, सूरसदन ऑडिटोरियम में गोविंदा की एंट्री

आगरा। शनिवार को आगरा उस वक्त पूरी तरह फिल्मी रंग में रंग गया, जब बॉलीवुड के चहेते अभिनेता गोविंदा शहर पहुंचे। मौका था सूरसदन ऑडिटोरियम में आयोजित बिजनेस अवॉर्ड समारोह का, जहां गोविंदा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। गोविंदा के आगमन की खबर फैलते ही ऑडिटोरियम खचाखच भर गया, वहीं बाहर सैकड़ों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। माहौल कुछ ऐसा था, मानो कोई सुपरहिट फिल्म का प्रीमियर हो रहा हो।

Dec 20, 2025 - 21:46
 0
आगरा में छाया ‘हीरो नंबर 1’ का जादू, सूरसदन ऑडिटोरियम में गोविंदा की एंट्री
सूरसदन के मंच से हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन करते अभिनेता गोविंदा।

फैंस बोले– आ गया हमारा राजा बाबू

आगरा। शनिवार को आगरा उस वक्त पूरी तरह फिल्मी रंग में रंग गया, जब बॉलीवुड के चहेते अभिनेता गोविंदा शहर पहुंचे। मौका था सूरसदन ऑडिटोरियम में आयोजित बिजनेस अवॉर्ड समारोह का, जहां गोविंदा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। गोविंदा के आगमन की खबर फैलते ही ऑडिटोरियम खचाखच भर गया, वहीं बाहर सैकड़ों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। माहौल कुछ ऐसा था, मानो कोई सुपरहिट फिल्म का प्रीमियर हो रहा हो।

जैसे ही अभिनेता गोविंदा ऑडिटोरियम पहुंचे, तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फैंस ने जमकर सेल्फी ली, ऑटोग्राफ लिए और गोविंदा ने भी मुस्कुराते हुए सभी का दिल जीत लिया। हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वे आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

मंच पर पहुंचे तो बढ़ा जोश

जैसे ही गोविंदा मंच पर आए, माहौल और भी जोशीला हो गया। उन्होंने बेस्ट बिजनेस अवॉर्ड देकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया। पूरा ऑडिटोरियम उत्साह से भरा नजर आया और हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करता दिखा।

गोविंदा बोले – आगरा का प्यार मुझे भावुक कर गया

समारोह को संबोधित करते हुए गोविंदा ने कहा कि आगरा आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यहां के लोगों का प्यार देखकर मैं भावुक हो गया हूं। मैं हमेशा लोगों के लिए काम करता रहूंगा और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करूंगा। उनके शब्दों ने फैंस का दिल और भी जीत लिया।

हीरो नंबर 1 आज भी नंबर 1

सूरसदन ऑडिटोरियम में मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान थी। गोविंदा ने साबित कर दिया कि स्टारडम उम्र या समय का मोहताज नहीं होता, बल्कि लोगों के दिलों में बसने से बनता है।