आगरा में तीन लोक विधान के समापन पर हुआ महायज्ञ और जिनवाणी पूजा, समाजजन हुए सम्मानित
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजामंडी में चल रहे तीन लोक विधान के अंतिम दिन धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य तरुण जैन को मिला जबकि शांतिधारा श्रीमती जैना जैन और सम्यक जैन (आवास विकास) ने की।
-राजामंडी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समापन दिवस पर 1008 आहुतियों संग विश्वशांति यज्ञ सम्पन्न
नित्य नियम की पूजा के बाद अरुण शास्त्री द्वारा मां जिनवाणी की विशेष पूजा कराई गई, जिसे हेमलता जैन एंड पार्टी ने भक्ति संगीत से सुसज्जित किया। इसके पश्चात विश्व शांति हेतु महायज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें 1008 आहुतियां अर्पित की गईं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग देने वाले प्रमुख जनों को सम्मानित किया गया। इसमें तीन लोक विधान समिति के सदस्य, भजन संचालन करने वाली महिलाएं तथा मुख्य सहयोगी अनिल जैन, निर्मल जैन व मीडिया प्रभारी निशांत जैन प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन निशांत जैन ने किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति से दिलीप बड़जात्या, ललित जैन, सुभाष चंद्र जैन, ज्ञान कुमार जैन, त्रिलोक जैन, सुनील जैन, दिलीप जैन (चांदी वाले), सुधीर जैन, रिषभ जैन, रोहित जैन, सम्यक जैन, तरुण जैन एवं श्रीमती नीलम जैन, विजय जैन, अखिलेश जैन, शोभा बड़जात्या, चंद्रा जैन, संगीता जैन, मधु सोनी, सुनीता जैन, सुषमा जैन, मीनू जैन, मंजू जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अनिल जैन ने सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
Bottom of Form