आगरा में दूसरे दिन भी महाराजा अग्रसेन जयंती की धूम, सेवा, संस्कृति और शोभा का अद्भुत संगम
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आगरा शहर में मंगलवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों और शोभायात्राओं के माध्यम से सेवा, समाज और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कमला नगर, रामबाग और बल्केश्वर क्षेत्र में आयोजित भव्य समारोहों और झांकियों ने आगरावासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिवसीय महोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों और अग्रवाल समुदाय के गौरव को बढ़ाने वाले सभी प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
भव्य दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक संध्या
फव्वारा, कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर स्थित अग्रोहा धाम में मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांता प्रसाद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, सतीश चंद्र, सुरेश चंद्र गर्ग, कौशल किशोर सिंघल, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार, गोपाल बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुनील कुमार गर्ग, नितिन गोयल, राम प्रकाश अग्रवाल, संस्थापक संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल और मुख्य संरक्षक डी.डी. सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
संध्या में समाज के गौरव को बढ़ाने वाले 45 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी संरक्षकगणों को भी सम्मानित किया गया।
समाज और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक महेश गोयल, मेयर हेमलता दिवाकर, खैरागढ़ अध्यक्ष संजीव गर्ग (गुड्डू भाई) और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता शामिल थे।
साथ ही हेल्प आगरा, समर्पण ब्लड बैंक, लोकहितम ब्लड बैंक, सत्यमेव जयते एवं क्षेत्र बजाजा कमेटी को भी मंच से विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अग्रवाल संगठन के सेवला, कमला नगर, खेरिया मोड़, दयालबाग और लोहामंडी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
उपस्थित प्रमुख सदस्यों में महाराजा अग्रसेन स्वरूप डीसी गोयल, रानी माधवी शगुन गोयल, महासचिव संजय अग्रवाल (तोता भाई), कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, प्रमेंद्र गर्ग, हरीश गोयल, पार्षद कंचन बंसल, पवन अग्रवाल, सुमित गर्ग, उमेश सिंघल, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पवन कुमार, राहुल अग्रवाल, विजय गोयल, विष्णु मंगल, पंकज बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, सोम कुमार मित्तल, मुनीष गोयल, विष्णु भगवान गर्ग, हरीश कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग आदि।
महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा : झांकियों और भव्य स्वागत की छटा
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा बैंड बाजों संग झूमते हुए शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी का स्वागत किया। रथ पर रामस्वरूप अग्रवाल और लीलावती अग्रवाल के स्वरूप में महाराजा-महारानी विराजमान थे।
शोभायात्रा का शुभारंभ सुरेश चंद्र गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन की आरती कर किया गया। विध्नविनाशक भगवान गणपति, महालक्ष्मी, नाग कन्याओं और राजकुमारी की झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। शोभायात्रा कटरा वजीरखां, रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर ट्रांसयमुना फेस-1 पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रमों में बच्चों का सम्मान किया गया।
संयोजक अनिल बंसल, जय कुमार गोयल, राजेश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, संरक्षक लाजपत अग्रवाल, सतीश चंद्र गर्ग, विनय अग्रवाल, नरेंद्र दत्त गोयल, प्रशांत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि शोभायात्रा में मौजूद रहे।
प्रताप नगर में 501 दीपों से महाआरती और शोभायात्रा
श्री अग्रवाल संघ द्वारा प्रताप नगर स्थित बुर्जी वाले मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 18 गोत्रों के राजकुमार और राजकुमारियों ने रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण किया। 501 दीपों की महाआरती और ब्रज के कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा बुर्जी वाले मंदिर से लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन तक संपन्न हुई।
उपस्थित प्रमुख सदस्यों में अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महासचिव राजेश जिंदल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विजय सिंघल, दिनेश अग्रवाल, मयंक मंगल, राजीव फेंसी, हिमांशु गर्ग, रवि गर्ग, मोहित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विशेष बंसल रवि मंगल, प्रकाश गोयल, सुधांशु गर्ग आदि शामिल थे।
बल्केश्वर महादेव मंदिर में अग्रबन्धु सेवा ट्रस्ट की शोभायात्रा
श्री अग्रबन्धु सेवा ट्रस्ट ने बल्केश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। गणेश की सवारी और उसके पीछे 18 राजकुमार व 18 राजकुमारियों की झांकियां। महाराजा अग्रसेन अमित अग्रवाल और रानी माधवी रेखा अग्रवाल के स्वरूप में रथ पर विराजमान रहे।
उपस्थित प्रमुख सदस्यों में संस्थापक अध्यक्ष वीके अग्रवाल, संयोजक केशव अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल आदि शामिल थे। 23 सितंबर को अग्रवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 6 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक अग्रवाल, अमित ग्वाला, चंद्रेश गर्ग, सतीश चंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, अलोक सिंघल, मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
मेधावी विद्यार्थी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह
अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा मंगलवार को अग्रवाल सेवा सदन में मेधावी विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अग्रवंश शिरोमणि सम्मान से प्रमुख समाजसेवी श्री राजनारायण अग्रवाल, स्वामी सुरेशचंद, दिनेशचंद को सम्मानित किया गया।
171 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श, स्वदेशी अपनाओ, हमारे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा अनुसरण किए जा रहे हैं।
संयोजक एवं संरक्षकगण: श्री एसएस अग्रवाल, अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, संरक्षक पीयूष अग्रवाल, मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल, राकेश मंगल, स्थायी सदस्य अनिल अग्रवाल, सुनील विकल, श्रीराम, प्रदीप अग्रवाल, मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग, श्रीकृष्ण गोयल, अशोक गर्ग, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, जयंती संयोजक पवन अग्रवाल, संजय गर्ग, संदीप अग्रवाल, विष्णु गोयल, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय मित्तल, जितेन्द्र, मनोज, रवि, आशीष, आकाश, पवन, रिंकू, पंकज, नरेश आदि।