महाराजा अग्रसेन जयंती पर कमला नगर में जनकपुरी जैसी भव्यता के साथ होंगे आयोजन
आगरा। अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 की तैयारियां धूमधाम से शुरू हो गई हैं। शनिवार को कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित हुआ, जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा की गई।
अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल और संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा का शुभारंभ जनक पार्क से होगा और समापन जनक महल (शुभम पार्क) पर आरती के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि रविवार, 14 सितम्बर को लोकहितम् ब्लड बैंक, कमला नगर पर रक्तदान शिविर, गुरुवार, 18 सितम्बर को सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्र चिकित्सालय, कमला नगर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन पंजीकरण शिविर, 22 सितम्बर को सायं 5 बजे जनक पार्क से शोभायात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जनक महल पर संपन्न होगी।
मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल और राकेश मंगल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन आदर्श सामाजिक संरचना के जनक थे, जिन्होंने समानता, सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
मीडिया प्रभारी रैलेश अग्रवाल ने बताया कि 7 सितम्बर को अग्रवाल सेवा सदन में 18 राजकुमार और 9 देवियों का चयन किया जाएगा, जो शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों की विशेष शोभा बढ़ाएंगे।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग, स्थाई विशिष्ट सदस्य महेंद्र सिंघल, श्रीराम अग्रवाल, संरक्षक एसएस अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अशोक गर्ग, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विष्णु गोयल, मंजू मंगल, पवन अग्रवाल, संजय गर्ग, कविता गर्ग, शीतल अग्रवाल, रेनू सिंघल, निशा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, मिनी अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।