एसआईआर अभियान को मिशन मोड में लाने को आगरा में भाजपा की बड़ी बैठक, धर्मपाल सिंह ने दिए अहम निर्देश

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर एवं आगरा जिला इकाई द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल समोहर में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहे।

Dec 5, 2025 - 17:28
 0
एसआईआर अभियान को मिशन मोड में लाने को आगरा में भाजपा की बड़ी बैठक, धर्मपाल सिंह ने दिए अहम निर्देश
मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिशा -निर्देश देते प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ।

फतेहाबाद रोड पर बीजेपी की संगठनात्मक बैठक, अभियान को तेज करने के निर्देश

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर एवं आगरा जिला इकाई द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल समोहर में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहे।

बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश मंत्री व एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

एसआईआर को बताया पार्टी की शीर्ष प्राथमिकता

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि एसआईआर इस समय भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण और शीर्ष प्राथमिकता वाला अभियान है, जिसे पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ चला रही है। उन्होंने महानगर एवं जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, जिला संयोजक तथा बीएलए-1 को आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए।

धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि भाजपा की मंशा है कि एक भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। वहीं कोई भी अवैध, अपात्र या संदिग्ध व्यक्ति उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में शामिल न होने पाए। 

मुख्यमंत्री ने दिया सख्त संदेश

बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी काम छोड़कर एसआईआर अभियान में पूरी क्षमता से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे अभियान की गति बढ़ाते हुए जल्द ही अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेंगे।

अन्य नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे आदि ने भी एसआईआर अभियान की रूपरेखा, उसके महत्व और सफल क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे।

इन पदाधिकारियों की रही  उपस्थिति

बैठक में मुख्य रूप से शिवकुमार प्रमुख, महेश शर्मा, संतोष कटारा, मनीष गौतम, विजय भदौरिया, रोहित कत्याल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं एसआईआर अभियान के मंडल–संयोजक उपस्थित रहे।