आगरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, नुनिहाई स्थित रोमसंस और अशोका लीलेंड पर दिल्ली की टीमों का छापा
आगरा। आगरा में आयकर विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नुनिहाई क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों रोमसंस और अशोका लीलेंड पर जांच शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत दिल्ली से आई आयकर विभाग की विशेष टीमों ने दोनों प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंचकर दस्तावेजों की गहन जांच की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। जांच में स्थानीय आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि मामला संवेदनशील और उच्च स्तर का हो सकता है। दिल्ली से आई टीमों ने दोनों स्थानों पर रिकॉर्ड, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, खातों और डिजिटल डेटा की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान परिसरों में आने-जाने पर नियंत्रण रखा गया और कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। आयकर विभाग की टीमें टैक्स से जुड़े संभावित अनियमितताओं, आय-व्यय के विवरण और अन्य वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही हैं। हालांकि, फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
जानकारों का मानना है कि स्थानीय अधिकारियों को जांच से अलग रखने का फैसला इस कार्रवाई को निष्पक्ष और गोपनीय बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आयकर विभाग को किन बिंदुओं पर आपत्तियां हैं और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक और व्यापारिक हलकों में हलचल मच गई है। आयकर विभाग की जांच के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।