एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए में बहुत बड़ा फेरबदल होगा। पूरा ढांचा बदला जाएगा। कई लोगों को एनटीए से निकाला जाएगा। सरकार ने बड़ी तैयारी की है। करीब 47 अफसरों को बर्खास्त किया गया है।
नई दिल्ली। शिक्षा सुधार और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर गंभीर नजर आ रही नरेंद्र मोदी सरकार अब नेशनल एजुकेशन एजेंसी एनटीए (एनटीए) में बड़े फेरबदल की तैयारी में है। अब सरकार ढांचागत बदलाव करने की तैयारी में है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए में बहुत बड़ा फेरबदल होगा। पूरा ढांचा बदला जाएगा। कई लोगों को एनटीए से निकाला जाएगा। सरकार ने बड़ी तैयारी की है।
अगले एक महीने में एनटीए की रिस्ट्रक्चरिंग की जाएगी। एजेंसी जिस तरह आउटसोर्सिंग करती है, उस तरीके को बदला जाएगा। एक्सपर्ट्स की समिति की सिफारिशों के आधार पर बदलाव होगा।
लीक प्रूफ व्यवस्था बनाई जाएगी। एनटीए नीट समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाएं कराती हैं।