यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। इस बदलाव में लखनऊ कमिश्नरेट, लखनऊ रेंज, प्रयागराज जोन समेत कई संवेदनशील और अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Jan 7, 2026 - 18:17
 0
यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अफसरों के तबादले
इमेज फोटो

लखनऊ-प्रयागराज समेत कई अहम पदों पर नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। इस बदलाव में लखनऊ कमिश्नरेट, लखनऊ रेंज, प्रयागराज जोन समेत कई संवेदनशील और अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लखनऊ कमिश्नरेट में बदलाव, अपर्णा कुमार को नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के मुताबिक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से आईजी अमित वर्मा को हटाया गया है। उनकी जगह आईपीएस अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ बनाया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस किरण एस को आईजी लखनऊ रेंज की कमान सौंपी गई है।

एडीजी स्तर पर कई अहम नियुक्तियां

शासन ने एडीजी स्तर पर भी बड़े बदलाव किए हैं आईपीएस रामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लॉजिस्टिक्स, आईपीएस राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार, आईपीएस ज्योति नारायण को एडीजी प्रयागराज जोन, आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ, प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन, तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।

आईजी और डीआईजी स्तर पर भी व्यापक फेरबदल

आईजी और डीआईजी स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनमें एंटी करप्शन, सीआईडी, रेलवे पुलिस और विशेष जांच जैसे विभाग शामिल हैं। यह बदलाव प्रशासनिक संतुलन और बेहतर कार्यप्रणाली के उद्देश्य से किए गए हैं।

पूरी तबादला सूची (नई तैनाती)

रामकुमार – एडीजी लॉजिस्टिक्स

राजकुमार – एडीजी मानवाधिकार

ज्योति नारायण – एडीजी, प्रयागराज जोन

डॉ. संजीव गुप्ता – एडीजी यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

प्रशांत कुमार – एडीजी प्रशासन

तरुण गाबा – एडीजी सुरक्षा, उत्तर प्रदेश

आशुतोष कुमार – एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

अपर्णा कुमार – संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ

राजेश मोदक – आईजी स्थापना, लखनऊ

आर.के. भारद्वाज – आईजी रेलवे, लखनऊ

किरण एस – आईजी, लखनऊ रेंज

आनंद कुलकर्णी – आईजी एंटी करप्शन, लखनऊ

अमित वर्मा – आईजी ईओडब्ल्यू, लखनऊ

अखिलेश निगम – आईजी सीआईडी, लखनऊ

एन. कोलांची – आईजी रेलवे, प्रयागराज

राजीव मल्होत्रा – आईजी यूपी एसएफआईएस, लखनऊ

रोहन पी. कनय – डीआईजी विशेष जांच, लखनऊ

मोहम्मद इमरान – डीआईजी भवन एवं कल्याण, लखनऊ

संतोष कुमार मिश्र – डीआईजी पीटीएस, जालौन

विजय ढुल – अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट

प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम

शासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्यकुशलता, जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर दिखने की उम्मीद है।