शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, आगरा को मिले नए प्रभारी डीआईओएस, 28 जिलों में बदलाव

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने देर रात रिकॉर्डतोड़ तबादला आदेश जारी करते हुए 28 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) के स्थानांतरण किए हैं। इस फेरबदल में रविंद्र तोमर को आगरा का नया प्रभारी डीआईओएस नियुक्त किया गया है। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Jun 1, 2026 - 01:24
 0
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, आगरा को मिले नए प्रभारी डीआईओएस, 28 जिलों में बदलाव

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) का तबादला कर दिया। देर रात जारी हुई सूची ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में डीआईओएस के स्थानांतरण को विभागीय व्यवस्था को नई दिशा देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। इस फेरबदल का असर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों पर पड़ेगा, जहां नए अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

आगरा को मिला नया प्रभारी डीआईओएस

तबादला सूची में आगरा भी प्रमुख रूप से शामिल रहा। शासन ने रविंद्र तोमर को आगरा का नया प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद अब जिले की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों, विद्यालयों की निगरानी और प्रशासनिक कार्यों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है। शिक्षा जगत में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगरा प्रदेश के प्रमुख शैक्षिक जिलों में शामिल है।

इन जिलों में भी बदले गए डीआईओएस

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अहम जिलों में नए डीआईओएस तैनात किए गए हैं। 

देवेंद्र पांडे – डीआईओएस लखनऊ

अमिता सिंह – डीआईओएस बाराबंकी

संतोष राय – डीआईओएस प्रयागराज

अरविंद पाठक – डीआईओएस हरदोई

जयकरण यादव – डीआईओएस सहारनपुर

कौस्तुभ सिंह – डीआईओएस अंबेडकरनगर

प्रवीण तिवारी – डीआईओएस कानपुर

देवेंद्र सिंह – प्रभारी डीआईओएस जौनपुर

चंद्रशेखर – डीआईओएस नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)

डी.पी. सिंह – डीआईओएस गाजियाबाद

मोदिता पांडे – प्रभारी डीआईओएस फिरोजाबाद

मनोज मिश्रा – डीआईओएस बलिया

बाबूलाल मौर्य – प्रभारी डीआईओएस कौशांबी

विजय कुमार – प्रभारी डीआईओएस पीलीभीत

जगदीश शुक्ला – डीआईओएस मेरठ

राजवीर दिवाकर – प्रभारी डीआईओएस कासगंज

धर्मेंद्र सिंह – डीआईओएस चंदौली

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद
 
शिक्षा विभाग के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जिलों में शैक्षिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के सामने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने, नकलविहीन परीक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी।

आगरा में शिक्षा जगत की निगाहें नई तैनाती पर

आगरा में नए प्रभारी डीआईओएस रविंद्र तोमर की नियुक्ति के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की नजरें अब उनकी कार्यशैली पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास तेज होंगे।