सूरसदन में कल सैकड़ों मेकअप सीखेंगे बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक के ब्राइडल मेकअप स्किल्स

आगरा। महिला सशक्तिकरण और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री कृष्ण विकास सेवा समिति द्वारा मेकअप आर्टिस्ट मीनाक्षी दत्त की लाइव ब्राइडल मेकअप कार्यशाला का आयोजन कल सूरसदन प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में सौंदर्य जगत से जुड़ी महिलाओं को मेकअप की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Dec 17, 2025 - 20:29
 0
सूरसदन में कल सैकड़ों मेकअप सीखेंगे बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक के ब्राइडल मेकअप स्किल्स
ब्राइडल मेकअप कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन करते आयोजक।

बुधवार को आयोजन समिति द्वारा फेयरफील्ड बाय मेरियट, संजय प्लेस में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी और सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।

मेकअप आर्टिस्ट मीनाक्षी दत्त ने बताया कि यह पहली बार है जब आगरा में सुरसदन प्रेक्षागृह में लाइव ब्राइडल लुक मेकअप पर आधारित सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक के मेकअप स्किल्स, ट्रेंडिंग तकनीकें और मेकअप आर्टिस्ट को समय के साथ खुद को अपग्रेड रखने के गुर सिखाए जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष चौहान ने बताया कि समिति के पहले प्रयास के रूप में यह कार्यशाला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आयोजित की जा रही है।
गुरुवार (18 दिसंबर) को आयोजित इस कार्यक्रम में आगरा मंडल के अलावा ग्वालियर, धौलपुर, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली से करीब 250 प्रतिभागी मास्टर क्लास में हिस्सा लेकर मेकअप की आधुनिक तकनीकें सीखेंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था द्वारा मेकअप के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्टों को मीनाक्षी दत्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

SP_Singh AURGURU Editor