मंगलमय परिवार ने हेल्प आगरा को दीं पांच ऑक्सीजन मशीनें

आगरा। सामाजिक संस्था हेल्प आगरा के पास अब 21 ऑक्सीजन कंसीटेटर मशीनें हो गई हैं। संस्था अब जरूरतमंदों को और अधिक सुविधा उपलब्ध करा सजेगी।

Aug 30, 2024 - 19:17
 0
मंगलमय परिवार ने हेल्प आगरा को दीं पांच ऑक्सीजन मशीनें

हेल्प आगरा के बेड़े में अब 16 ऑक्सीजन कंसीटेटर मशीन थी। इसे 21 तक मंगलमय परिवार ने पहुंचा दिया है। मंगलमय परिवार की ओर से प्रदत्त मशीनों मंगलमय परिवार के  राकेश कुमार अग्रवाल ने अपने जयपुर हाउस  निवास पर हेल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ को सौंपा। 

इस मौके पर हेल्प आगरा के संरक्षक सदस्य संतोष शर्मा, चिकित्सा उपकरण प्रभारी साकेश अग्रवाल एवं सदस्य बृजमोहन अग्रवाल  तथा ओमप्रकाश गोयल भी मौजूद रहे।