दहेज की भेंट चढ़ी जिंदगी, आगरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर केस
आगरा। बाह कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में दहेज उत्पीड़न का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता हरी सिंह निवासी अयेला सैंया ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी 28 नवंबर 2023 को हिमांशु से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी थी।

हरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित और मारा-पीटा जाता था। आरोप है कि 4 नवंबर को पति ने बुरी तरह मारपीट की, जिसके अगले दिन यानी 5 नवंबर को फोन कर बताया गया कि बेटी की तबीयत खराब है। परिवार जब ससुराल पहुंचा तो विवाहिता मृत पाई गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शिकायत के आधार पर पति हिमांशु, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच विशेष टीम को सौंपी गई है, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतका शिक्षित और शांत स्वभाव की थी। शादी को अभी सिर्फ दो वर्ष ही हुए थे, लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जान ले ली।