शहीदी समागम में साझा किया शहादत का वृतांत
आगरा। शहीद नगर, विभव नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में चल रहे सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह पर शहीदी समागम में शुक्रवार को कथा वाचक भाई कुलदीप सिंह (दरबार साहिब सचखंड श्री हरमंदिर अमृतसर वालों) ने साहिबजादों की शहादत के वृतांत साझा किए।
उन्होंने कहा कि माता गुजर कौर की कोख से गुरु गोबिंद सिंह की मानवता की मिसाल कहीं नहीं मिलती। देहरादून के भाई जगतार सिंह और आगरा के भाई गुरशरण ने शब्द कीर्तन से शहादत का महत्व समझाया।
इस मौके पर प्रधान हरपाल सिंह, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लाडी, हरजिंदर सिंह खनूजा, गुरमीत सेठी, रिंकू वीर, जसविंदर सिंह और प्रमोद अरोड़ा आदि मौजूद रहे।