बरेली में बुलडोजर का बड़ा वार, तौकीर रज़ा के करीबी कॉलोनाइज़र आरिफ की दो विशाल संपत्तियां ध्वस्त, क्षेत्र में खलबली

बरेली। 26 सितंबर को हुए उपद्रव के मास्टरमाइंड इत्तेहादे ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार लगभग 11 बजे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत बाईपास रोड और थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर इलाके में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

Nov 22, 2025 - 22:55
 0
बरेली में बुलडोजर का बड़ा वार, तौकीर रज़ा के करीबी कॉलोनाइज़र आरिफ की दो विशाल संपत्तियां  ध्वस्त, क्षेत्र में खलबली
अवैध निर्माण ढहाता महाबली।

बरेली। 26 सितंबर को हुए  उपद्रव के मास्टरमाइंड इत्तेहादे ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के करीबी  कॉलोनाइजर आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार  लगभग 11 बजे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत बाईपास रोड और थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर  इलाके  में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में बनी पूरी मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था। पूरे परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्टूबर को दोनों परिसरों को सील किया था। शनिवार को बीडीए ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई और जेसीबी की एक के बाद एक चोट से दीवारें गिरनी शुरू हो गईं।

बीडीए की टीम जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पहले ही चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके। स्थानीय लोग दूर खड़े कार्रवाई को होते देखते रहे।