नफ़रत के एजेंट हैं ऐसे मौलाना रशीदी, डिंपल पर विवादित बयान पर भड़के सपा नेता शब्बीर

आगरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शब्बीर अब्बास ने मौलाना साजिद रशीदी द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी की तीखी निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे मौलाना इस्लाम के नहीं, नफ़रत के एजेंट हैं।

Jul 29, 2025 - 21:21
 0
नफ़रत के एजेंट हैं ऐसे मौलाना रशीदी, डिंपल पर विवादित बयान पर भड़के सपा नेता शब्बीर

शब्बीर अब्बास ने आगाह किया कि इस तरह के भड़काऊ और तंगनज़र बयानों से देश में नफ़रत और बंटवारे की आग को हवा दी जा रही है। उन्होंने ऐलान किया कि आगरा में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

सपा नेता ने कहा कि जब सांसद डिंपल यादव ने मस्जिद में जाकर भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल पेश की, तब कुछ कट्टरपंथी मौलाना टीवी चैनलों पर बैठकर ज़हर उगलने लगे। यह न सिर्फ अफ़सोसनाक है, बल्कि इस्लाम के अदब और तालीमात के भी खिलाफ़ है।

शब्बीर अब्बास ने हदीस शरीफ़ और क़ुरआन के हवाले देते हुए कहा कि अल्लाह के सबसे प्यारे वो हैं जो उसकी मख़लूक़ को फ़ायदा पहुंचाएं। इस प्रकार इस्लाम मोहब्बत सिखाता है, नफ़रत नहीं।
उन्होंने कहा कि डिंपल यादव के मस्जिद जाने पर फितना खड़ा करने वाले लोग इस्लाम के नहीं, कट्टर सोच के प्रतिनिधि हैं।

शब्बीर अब्बास ने केंद्र सरकार और टीवी चैनलों से भी यह मांग की कि ऐसे विवादित और उकसाऊ बोलने वालों को मंच देना बंद किया जाए। हम समाजवादी हैं। औरत की इज़्ज़त, इंसाफ़ और भाईचारे की लड़ाई लड़ते रहेंगे।



SP_Singh AURGURU Editor