अभिषेक मिश्रा की स्मृति में ‘अभिक्षेत्र: प्रिल्यूड परिसर गूंजा गीत-संगीत की सुरमई धुनों से

आगरा। लोकगीत और संगीत की धुनों से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग का परिसर शनिवार को गूंज उठा। विद्यालय के संस्थापक शिक्षक, बहुमुखी संगीतकार और प्रतिभाशाली कलाकार रहे अभिषेक मिश्रा की स्मृति में इस वर्ष भी दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता ‘अभिक्षेत्र’ शुरू हो गया है।

Aug 23, 2025 - 21:21
 0
अभिषेक मिश्रा की स्मृति में ‘अभिक्षेत्र: प्रिल्यूड परिसर गूंजा गीत-संगीत की सुरमई धुनों से
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शनिवार से शुरू हुई संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी।

शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन चयन चरण में आगरा के 25 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दो प्रमुख श्रेणियां रखी गईं – स्वरांजलि (गायन) और नाद (वादन)।

स्वरांजलि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेंद्र प्रताप सिंह और श्रीमती गुंजन पंडित शामिल रहे, जबकि नाद प्रतियोगिता का मूल्यांकन अभिषेक वर्मा और पंकज वर्मा ने किया।

प्रतिभागियों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले चरण से चयनित 18 प्रतिभागी अब रविवार, 24 अगस्त को दूसरे चरण में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

स्वरांजलि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी

साकेत शर्मा, नंदिनी शर्मा, मनोज पांडे, रत्नम रायज़ादा, हिमांशु देव सिंह, रिदिम चतुर्वेदी, रोशनी राजपूत, वैष्णवी सिंह, भानु प्रताप सिंह राजावत, प्रत्याशा शांडिल्य।

नाद प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी

मयंक सिंह, ज़ेनाज़ जोसफ, आशु कुमार, आलेख सक्सेना, शगुन, अनमोल शर्मा, अर्नव कुमार और कुमार हरिदेव।

विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा अद्वितीय है। हमें केवल अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानना और निखारना चाहिए।

इस अवसर पर शुभांजलि पालीवाल, गीता बैजल, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख शैक्षणिक समन्वयिका डॉ. रश्मि गांधी और अर्पणा सक्सैना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राओं अर्जरागिनी सारस्वत, अनन्या वर्मा, आरोही श्रीवास्तव और गौरांगी गर्ग ने शिक्षिका प्रीति डेंबला और अर्सला नदीम के निर्देशन में किया।

SP_Singh AURGURU Editor