फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर मैसेज कर परेशान करने वाले पर मुकदमा

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को फेसबुक, इंस्टाग्राम पर मैसेज कर परेशान करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को दावा है कि जल्द ही आरोपी को जले भेजा जाएगा।

Sep 2, 2024 - 11:21
 0
फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर मैसेज कर  परेशान करने वाले पर मुकदमा

जानकारी के अनुसार, ताजगंज की रहने वाली युवती ने ताजगंज थाने में शिकायत की है कि बस्ती का एक युवक उसे परेशान करता है। वह राह चलते छेड़खानी करता है और फेसबुक, इंस्टाग्राम पर मैसेज करके परेशान करता है। इस बात का विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक मनीष उर्फ बबलू पुत्र नेमीचंद निवासी कोटली बगीची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ताजगंज इंसपेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।  

SP_Singh AURGURU Editor