आगरा में दीवानी चौराहे पर भारत माता की आरती में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, केलकर शामिल हुए
आगरा। भारत रक्षा मंच द्वारा रविवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर आयोजित महाआरती में राष्ट्रभक्ति की धारा बह निकली। मुख्य अतिथि संगठन के मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने भी भारत माता की आरती की। इस अवसर पर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
भारत की आरती से काम नहीं चलेगा, त्याग का संकल्प लेना होगा- केलकर
आरती के उपरांत राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता की प्रतिमा केवल पूजा का विषय नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव और अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केवल आरती करने भर से काम नहीं चलेगा, हमें राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के लिए कर्म और त्याग का संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने देश की सुरक्षा, संस्कृति और सामाजिक संतुलन के लिए रोहिंग्या घुसपैठ को गंभीर खतरा बताया और कहा कि भारत रक्षा मंच का लक्ष्य है कि यह पूरी तरह देश से बाहर निकाली जाए।
सूर्यकांत केलकर ने आगरा में होने जा रहे भारत रक्षा मंच के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल चर्चा का मंच नहीं होगा, बल्कि राष्ट्रहित में ठोस रणनीति और कार्ययोजना तय करेगा। 6 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारत माता का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि हमारा जीवन एक ही ध्येय के लिए समर्पित है- ‘राष्ट्र सर्वोपरि’।
आगरा में होने जा रहा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन
मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने बताया कि भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में आयोजित होगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरा का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास ठाकुर, महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव जयराम राजू भैया, उमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री रिंकू पाराशर, जिला अध्यक्ष रवि गोयल, महानगर संगठन मंत्री आरबी शर्मा, महानगर प्रवक्ता नीरज अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष राजू पंडित, संदीप परमार, विजय कुमार गर्ग, सुषमा अग्रवाल, सुजल जैन, एकता जैन, प्रमोद सिंह राणा, मुकेश नेचुरल, जितेंद्र सिंह सिटी, सुमित राज सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।