संस्कार भारती की महानगर कार्यकारिणी घोषित, राजीव द्विवेदी अध्यक्ष घोषित

आगरा। संस्कार भारती आगरा का महानगर अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल को मनोनीत  किया गया।  

Dec 1, 2024 - 19:38
 0
संस्कार भारती की महानगर कार्यकारिणी घोषित, राजीव द्विवेदी अध्यक्ष घोषित

खतैना रोड, प्रताप नगर स्थित संस्कार केंद्र पर आयोजित संस्कार भारती आगरा महानगर की बैठक में संस्था के प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने संस्कार भारती की आगरा महानगर समिति घोषित की।

डॉ. लवकुश मिश्रा, सीए संजय अग्रवाल, आलोक आर्य, नितिन गुप्ता, नितेश अग्रवाल मार्ग दर्शक मंडल का सदस्य घोषित किया गया। प्रेमचन्द अग्रवाल सुपारी वाले, दीपक गोयल, अजय कुमार गुप्ता, दाऊजी अग्रवाल, अनीता भार्गव, हरेश अग्रवाल "ढपोरशंख"  को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

श्याम तिवारी, ताहिर सिद्दकी, डा अंशु अग्रवाल, नीता गर्ग को मंत्री और मंजू गुप्ता को सह महामंत्री घोषित किया गया। मंचीय कला प्रमुख इंजीनियर नीरज अग्रवाल, नृत्य प्रमुख अनीसा गुप्ता, डा आभा सिंह, दृश्य कला प्रमुख डॉ. एकता गुप्ता, चित्रकला प्रमुख कवि राकेश कुमार शर्मा "निर्मल" को घोषित किया गया। डॉ.विनोद माहेश्वरी और डॉ. मीरा अग्रवाल को विश्वविद्यालय संपर्क प्रमुख घोषित किया गया।

इस अवसर पर नन्द नन्दन गर्ग, छीतरमल गर्ग, प्रदीप सिंघल, अनिता भार्गव, नीता गर्ग, डॉ. एकता श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, डा मनोज पचौरी आदि उपस्थित रहे। संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor