अखिल भारतीय जाट महासभा महानगर इकाई और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घोषित

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा महानगर की कार्यकारिणी और महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सेंट विल्स स्कूल, न्यू सुरक्षा विहार, ग्वालियर रोड पर आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की गई।

Sep 1, 2025 - 12:09
 0
अखिल भारतीय जाट महासभा महानगर इकाई और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घोषित
जाट महासभा की महानगर इकाई और महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में बनाए गए पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर।

महासभा के महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार (पूर्व पार्षद) और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर ने पदाधिकारियों के नाम घोषित किए। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने सभी पदाधिकारियों को पटुका पहनाकर मनोनयन पत्र प्रदान किए। घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं-

उपाध्यक्ष: जगबीर सिंह इंदौलिया (पूर्व पार्षद), गौरव चौधरी (प्रधान), सतीश चाहर (पूर्व पार्षद), इंद्रवीर सिंह चाहर, मोहन सिंह चौधरी, रजत चाहर, खेमराज चौधरी। महामंत्री: भारत सिंह कुंतल, लोकेंद्र सिंह चौधरी, रोहित सोलंकी। मंत्री: सोनू सोलंकी, केशव चौधरी, गोविंद सिंह, जितेंद्र सिंह रावत, कृष्णा चौधरी। सांस्कृतिक सचिव: कवि हीरेंद्र नरवार।

महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी

महामंत्री: श्रीमती सरोज चाहर, उपाध्यक्ष: श्रीमती उषा इंदौलिया (पूर्व पार्षद), श्रीमती पूरन देवी, मंत्री: श्रीमती श्यामवती देवी, श्रीमती नर्मदा सिंह।

समारोह में जाट सेवा समिति के अध्यक्ष कैप्टन तेजवीर सिंह, महासभा के जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह रावत और कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor