प्रभारी मंत्री आगरा आए, कल कसेंगे अधिकारियों के पेंच, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
आगरा।हाल ही में आगरा जिले का प्रभारी मंत्री बनाए गये पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज शाम को सर्किट हाऊस पहुँच चुके हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। कल सुबह से वह औचक निरीक्षण के साथ ही जिले के अधिकारियों के पेंच कसेंगे और जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

17 सितंबर को पीएम मोदी जन्म दिन पर कल मंगलवार सुबह 8.30 बजे शीश महल किला उद्यान में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता स्अभियान की शुरुआत करेंगे। 10 बजे सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारी एवं विचार परिवार के साथ बैठक करने के बाद सुबह 10.30 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद वह 11.05 बजे मेट्रो वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा में शामिल हींगे।12 बजे से वह जिले में विभिन्न योजनाओं के संचालन का निरीक्षण करने निकलेंगे।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी ,बाईपुर गौशाला ,राशन की दुकान और पुलिस थाने का औचक निरीक्षण करेगे।
वह भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने दोपहर 12.30 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज पहुँचेंगे। दोपहर 2.30 से 5 बजे तक जिला के विकास कार्यों एवम कानून व्यवस्था की प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। शाम को वह फिरोजाबाद के लिए रवाना हींगे।
सर्किट हाउस पर ज़िलाध्यक्ष गिर्राज सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, संजय चौहान, राजकुमार गुप्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पर्यटन मंत्री का स्वागत किया।