PHOTO SLIDE NEWS : ब्रांडेड बंद रहे पर लेवल—2 वाले मोर्चे पर दिखे, फोटोज में देखें आगरा में मिठाई वालों की हड़ताल का मिला—जुला असर
आगरा स्वीट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा कल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आज सुबह आगरा के सभी ब्रांडेड मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठान बंद दिखे। हालाकि पूर्ण एकता नहीं दिखी। सुबह करीब 11 बजे की तस्वीरें देखिए, अधिकांश बड़े प्रतिष्ठान बंद थे लेकिन पता नहीं किस कारण से कुछ नामी प्रतिष्ठानों के छोटे गेट खुले थे। एकाध नामी प्रतिष्ठान के दरवाजे पूरी तरह खुले दिखे तो वहां आम दिनों की तरह ग्राहकों की मूवमेंट नहीं दिखी। इससे यहां की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि छोटे या मध्यम माने जाने वाले मिष्ठान केंद्रों पर बंद का कोई असर नहीं दिखा। ऐसे अधिकांश प्रतिष्ठान खुले थे और बड़े प्रतिष्ठान बंद होने से उनकी खूब बल्ले—बल्ले हुई। धड़ल्ले से मिठाई बिक रही थी और लोग नाश्ता भी करने पहुंच रहे थे।