13 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट ले आए विधायक बाबू लाल
आगरा। फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के विधायक चौधरी बाबू लाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की 13 सड़कों की मरम्मत के लिए .2.38 करोड़ का बजट मंजूर कराया है। सड़कों की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग करेगा।
विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी ने बताया कि जिन चरणों की मरम्मत होने जा रही है वह बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मरम्मत की जाने वाली 13 सड़कों की कुल लंबाई 10.824 किलोमीटर है।
डॉ. रामेश्वर चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के बाक़ी के काम भी शासन से जल्दी मंजूर हो जाएंगे।