विधायक खंडेलवाल ने घाटों का निरीक्षण कर छठ पूजा की व्यवस्थाओं को परखा
आगरा। आगरा उत्तर के भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बुधवार को यमुना के कई घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
इन दिनों छठ पूजा शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग यमुना के घाटों पर छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। विधायक ने छठ पूजा के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दयालबाग के यमुना घाटों के अलावा पार्वती घाट, बल्केश्वर घाट का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की।
विधायक खंडेलवाल के साथ क्षेत्रीय पार्षद भरत शर्मा, श्रीमती पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, राजू खेमानी, प्रहलाद सिंह गुड्डी, सौरभ लंबरदार, मनोज तोमर आदि भी उपस्थित रहे।