विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अधिकारियों संग किया राम बरात मार्ग का निरीक्षण, गड्ढे-लटकते तार और अतिक्रमण मिला, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

आगरा। श्रीराम बरात मार्ग पर सड़क के गड्ढे, लटकते विद्युत तार-केबल और अतिक्रमण की अव्यवस्थाएं राम बरात से पहले दूर कराई जाएंगी। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ राम बरात मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को बरात से पहले सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए।

Sep 13, 2026 - 13:13
 0
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अधिकारियों संग किया राम बरात मार्ग का निरीक्षण, गड्ढे-लटकते तार और अतिक्रमण मिला, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
श्रीराम बरात मार्ग का निरीक्षण करते श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल। साथ में अधिकारी और क्षेत्रीय जनता।

निरीक्षण के दौरान मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर गड्ढे, लटकते विद्युत तार और केबल तथा अतिक्रमण की स्थिति सामने आई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने साथ चल रहे अधिकारियों से कहा कि राम बरात में बड़ी संख्या में झांकियां शामिल होती हैं, इसलिए मार्ग को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि झांकियों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने समूचे राम बरात मार्ग की स्ट्रीट लाइटें भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि बरात में शामिल श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

सभी विभागों को समन्वय से काम के निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर निगम, पुलिस, प्रशासन, ट्रैफिक, लोक निर्माण विभाग और दूरसंचार विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए बरात से पहले मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद अनुज शर्मा, राहुल सारस्वत, अमित गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल और अमित शर्मा ने भी अधिकारियों को मार्ग की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

SP_Singh AURGURU Editor