पहलगाम आतंकी हमले के बाद ताजमहल पर मॊकड्रिल, दो संदिग्ध पकड़े गये

  आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा को लेकर आगरा के पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को मॉकड्रिल आयोजित कराई।

Apr 25, 2025 - 17:54
 0
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ताजमहल पर मॊकड्रिल, दो संदिग्ध पकड़े गये
ताजमहल पर शुक्रवार को हुई मॊकड्रिल की कुछ तस्वीरें।

मॉकड्रिल में दो संदिग्धों ने घुसने की कोशिश की

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मॉकड्रिल के दौरान दो संदिग्ध पर्यटकों ने ताजमहल में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें तुरंत दबोच लिया, जिससे सुरक्षा तंत्र की तत्परता का आकलन किया गया।

फोर्स को किया गया अलर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा बल, पर्यटन पुलिस, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया। सभी एजेंसियों ने ताज परिसर के चारों ओर सुरक्षा घेरे का अभ्यास किया और आपसी समन्वय का परीक्षण किया।

ताजमहल पर कड़ा सुरक्षा घेरा
भारत की पहचान और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ताजमहल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अत्यंत सतर्क है। ताज की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

पर्यटकों की भी की गई स्कैनिंग
मॉकड्रिल के दौरान ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर आने वाले पर्यटकों की गहन जांच की गई। बैग स्कैनर, मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग्स के जरिए पूरे परिसर की निगरानी की गई।

SP_Singh AURGURU Editor