आगरा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, आईएमडी ने आगरा और आस—पास में आठ सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है, तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट
बीते कुछ दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे आगरा वासियों को एक बार फिर राहत मिल गई है। बीती रात हुई बारिश के बाद से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तापमान और उमस में कर्मी आई है। वहीं आज दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया।
आगरा इस समय बारिश से तरबतर है। देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद आज शाम को चार बजे के बाद फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। इधर बादलों की गड़गड़ाहट भी डराने का काम कर रही है।
मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को जोरदार बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार को जहां दिन में जोरदार बारिश हुई तो वहीं रात को करीब एक बजे झमाझम बारिश हुई। आकाशीय बिजली की की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट ने रात को एकबारगी सोते हुए लोगों को अचानक उठा दिया।
बीती रात और फिर आज दोपहर में हुई बारिश के बाद आज आगरा के तापमान में काफी गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिक आठ सितंबर तक बारिश की संभावना है।
मौसम में बदलाव के संकेत के बीच दिल्ली में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के शहरों में छह सितंबर तक के बारिश की संभावना जताई है