आगरा दिगम्बर जैन परिषद की नई टीम कोसांसद नवीन जैन ने दिलाई शपथ
आगरा। हरीपर्वत स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज के श्री शांति सभागार में रविवार को आयोजित एक समारोह में नगर की 90 वर्ष पुरानी संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसे सतेंद्र जैन साहूला ने प्रस्तुत किया। मंच पर चित्र अनावरण प्रदीप जैन पीएनसी, विजय कुमार जैन एवं जितेंद्र कुमार जैन द्वारा किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगरा दिगम्बर जैन परिषद समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रही है और नवनिर्वाचित टीम से भी समाजहित में बेहतर योगदान की अपेक्षा है।
समारोह में पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने प्रेरक संबोधन दिया, जबकि मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट सामाजिक और धार्मिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं- अध्यक्ष: जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री: मनीष जैन, अर्थमंत्री: राकेश जैन, कार्याध्यक्ष: निर्मल कुमार जैन मोठ्या।
इस अवसर पर प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन, मनोज जैन, पार्षद राकेश जैन, हीरालाल बैनाड़ा, पुष्पेंद्र जैन, रोहित जैन अहिंसा, राजेंद्र जैन एडवोकेट, विजय प्रकाश जैन, पवन जैन, पारस जैन, चुनाव अधिकारी राजीव जैन, अनुज जैन, विमल जैन, पंकज जैन, आशीष जैन मोनू, अनंत जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन व राहुल जैन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Bottom of Form
Bottom of Form