पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का शंखनाद, सांसद राजकुमार चाहर का ममता सरकार पर तीखा हमला

कोलकाता। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चुनावी रणभूमि में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।

Jan 11, 2026 - 19:29
 0
पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का शंखनाद, सांसद राजकुमार चाहर का ममता सरकार पर तीखा हमला
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर।

आगामी विस चुनाव सत्ता का नहीं, सुशासन, विकास और किसानों के सम्मान की बहाली का होगा 

कोलकाता। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चुनावी रणभूमि में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।

ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला

सांसद चाहर ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा शासन ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अराजकता की ओर धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और आम जनता, खासकर किसान और मेहनतकश वर्ग, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में उतरने का आह्वान

सांसद चाहर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी शक्ति, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएं। भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए चल रही पहलों को घर-घर तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही जीत की कुंजी होगी।

जनता परिवर्तन के लिए तैयार

सांसद चाहर ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनना तय है, क्योंकि जनता सुशासन, विकास और सुरक्षा चाहती है।

किसानों के सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि बंगाल में सुशासन, विकास और किसानों के सम्मान की पुनर्स्थापना का चुनाव है। भाजपा सरकार बनने पर किसानों के हित, रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।