सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन की कमान मुनेन्द्र जादौन के हाथों में, सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष; कॉलेज संचालकों ने जताया भरोसा

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के नेतृत्व में बदलाव हुआ है। आगरा के राजामंडी स्थित होटल चोखो जीमण में आयोजित एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में कॉलेज संचालकों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता मुनेन्द्र जादौन को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। चयन की घोषणा होते ही उपस्थित कॉलेज संचालकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

Jun 1, 2026 - 18:43
 0
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन की कमान मुनेन्द्र जादौन के हाथों में, सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष; कॉलेज संचालकों ने जताया भरोसा
सेल्फ फाइनेंस कॊलेज एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुनेंद्र जादौन का स्वागत करते कॊलेज संचालक।

जानकारी के अनुसार एसोसिएशन के वर्तमान 20 पदाधिकारियों में से 13 पदाधिकारियों ने लिखित रूप से तथा 2 पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए मुनेन्द्र जादौन एडवोकेट के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी कॉलेज संचालकों ने एकमत से पारित कर दिया।

एकजुटता का संदेश, संघर्ष का संकल्प

अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मुनेन्द्र जादौन ने सभी कॉलेज संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन पूरी तरह एकजुट है और नई टीम पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ छात्र हितों तथा कॉलेज संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी। आने वाले महीनों में संगठन की सक्रियता और प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

बैठक में जुटे आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कॊलेज संचालक

बैठक में ठाकुर तेजसिंह महाविद्यालय के संचालक राजवीर सिंह, बोहरे पातीराम डिग्री कॉलेज के विष्णु पंडित, डॉ. बीपी डिग्री कॉलेज के युवराज परिहार, एनडी डिग्री कॉलेज के लाल सिंह, जेपी शर्मा डिग्री कॉलेज के मंत्री मुकेश शर्मा, प्रमोद तोमर, कार्यक्रम संचालक मनोज परिहार, चौधरी योगेंद्र प्रधान, दिलीप सोलंकी, फिरोजाबाद से रवीश यादव, अनिल चौहान, आशीष लवानिया, शैलू जादौन, संजय तोमर, भारतेन्दु लवानिया, उपेंद्र शर्मा, बालकृष्ण अग्रवाल, राज शर्मा, मैनपुरी से सुबोध यादव, फिरोजाबाद से सुनील यादव, अभिलेख यादव, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष वरुण सिकरवार, विष्णु राजावत, दिलीप कसाना (मथुरा), सूरत सिंह, वीरेश राज शर्मा, रवि चोकर, नंदकिशोर शर्मा, राजकुमार वर्मा, उपेंद्र शर्मा, पीके शर्मा, निर्देश राजपूत, महेंद्र सिंह, दाऊ यादव, पिंटू कुमार, ओमप्रकाश, मुकेश शर्मा, आदित्य शुक्ला, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कॉलेज संचालक उपस्थित रहे।

दूरभाष के माध्यम से भी मिला समर्थन

बैठक में दूरभाष के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व कुलपति के.एस. राणा, एमपीएस डिग्री कॉलेज के एक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, उपाध्यक्ष विकास भारद्वाज, उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, संरक्षक सुनील यादव तथा कोषाध्यक्ष बी.के. अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी मुनेन्द्र जादौन के मनोनयन पर सहमति और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा दर्जनों कॊलेज संचालकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

SP_Singh AURGURU Editor