प्लास्टिक का दुष्प्रभाव बताने को नगर निगम ने ढोल बजवाए

आगरा। नगर निगम की ओर से कसेरट बाजार पोस्ट ऑफिस चौक से नवादा बाजार तक वार्ड 45 में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया।

Oct 27, 2024 - 20:01
 0
प्लास्टिक का दुष्प्रभाव बताने को नगर निगम ने ढोल बजवाए
कसेरट बाजार में ढोल बजवाकर प्लास्टिक के प्रति जागरूकता फैलाते नगर निगम कर्मचारी।

इस अवसर पर मैस्कॉट, पॉलीथिन दानव और ढोल-नगाड़े के साथ सजीव प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया। 

स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस संबंध में एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि लोगों की सोच में एक सकारात्मक परिवर्तन लाना भी था। आगे भी ऐसे अभियान नगर निगम जारी रखेगा ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके और स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके।

SP_Singh AURGURU Editor