नगर निगम ने अपनी गौशाला में कराई गोवर्धन महाराज संग गायों की पूजा 

आगरा। नवरात्रि, करवा चौथ और यमुना दिवाली मेला जैसे आयोजन कर अपनी अलग छवि पेश कर चुके नगर निगम ने शनिवार को अपनी नरायच स्थित कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन कराया। 

Nov 2, 2024 - 21:27
 0
नगर निगम ने अपनी गौशाला में कराई गोवर्धन महाराज संग गायों की पूजा 

इसमें गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर उनके पूजन के साथ गौ पूजन किया गया। दीपावली एवं गोवर्धन के त्यौहार पर गौशाला में दान के रूप में गौसेवकों द्वारा हरी सब्जियां तथा चोकर गायों को खिलाया गया।

ज्ञातव्य है कि इस दीपावली में कान्हा गौशाला में बनाए गए गौ उत्पादों को भी काफी सराहा गया। नगर निगम में गौ उत्पादों के स्टाल पर शहर के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने गो उत्पादों को खरीदा। गौमय उत्पादों की मांग देखते हुए नगर निगम उत्पादों के लिए एक केंद्र  बनाने तथा उसे नवाचार हेतु विकसित करने जा रहा है। 

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा जनसामान्य को गौसेवा से जोड़ना ही इस केंद्र का उद्देश्य  है। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। ये आयोजन लव यू जिंदगी फाउंडेशन की प्राकुर जैन तथा गौशाला संचालनकर्ता संस्थाओं के द्वारा किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor