पितृपक्ष पर मोक्ष धाम में संगीतमय सुंदर कांड
आगरा। श्री क्षेत्र बजाज कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को मोक्षधाम पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ।

श्रद्धा भाव के साथ मोक्ष धाम मंदिर को फूलों से सजाया गया था। बाबा के दरबार में सजे फूल बंगले की छटा देखते ही मन गई थी। संगीतमय सुंदरकांड पाठ कलाकारों ने किया।भक्त भजनों में सरोबोर दिखे। सुंदरकांड के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
पितृ पक्ष के अवसर पर हुए इस आयोजन में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। मौजूद लोगों में अनिल जिंदल, राजीव अग्रवाल, ताराचंद गोयल, विष्णु चौधरी, सुनील विकल, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, विनोद गोयल, राजकुमार जैन, मनोज शर्मा, रंजीत गुप्ता, संजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता आदि प्रमुख थे।