भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम 

आगरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेव का बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रैली में अल्पसंख्यक समाज के लोगों एवं महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

Aug 14, 2025 - 18:58
 0
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बन्टी ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में देशभक्ति का जज़्बा देखने लायक था।

तिरंगा यात्रा में गुरुदयाल सिंह बेदी बॉबी, जितेंद्र कुमार जैन, अजय कुमार जैन, अनंत कुमार जैन, रियासत अली खान, हाजी मोहम्मद अकील, हाजी आफताब हुसैन, बब्बू भाई, फारूक हशनी, उजमा खान, अब्दुल सत्तार, सानू अब्बास, सदाकत खान, इरफान कुरैशी, मुन्ना भाई, शादाब कलाम भाई, परवेज, कामिल, मोहम्मद राजू ,मोहम्मद चांद, हाजी जमील, उम्मेद खान, राजू भाई, मोहम्मद वसीम, सलमान शेख, आरिफ सिद्दीकी, हसनैन अहमद एडवोकेट, उनेश राइन, अमन राइन आदि मौजूद रहे। 
तिरंगा यात्रा के संयोजक मनकामेश्वर मण्डल अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष  ज़ीशान अहमद ने संचालन किया।