आगरा में हाईवे पर नाका, 77 किलो गांजा के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक की खेप बरामद

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हाईवे पर पुलिस ने 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 77 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

May 23, 2025 - 18:38
 0
आगरा में हाईवे पर नाका, 77 किलो गांजा के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक की खेप बरामद

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसकी आपूर्ति करते थे, जिनमें आगरा और कानपुर प्रमुख हैं। तस्करों ने बताया कि पकड़े गए माल में से कुछ पहले ही कानपुर में खपाया जा चुका है।

चार लग्जरी गाड़ियां और 15 मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने तस्करों के पास से एक क्रेटा कार, आई20 कार, महिंद्रा पिकअप, और मारुति ब्रेजा समेत चार वाहन जब्त किए हैं। साथ ही 15 मोबाइल फोन भी उनके कब्जे से मिले हैं, जिनके जरिए पुलिस नेटवर्क और संपर्क सूत्रों की जांच कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने के बाद हाईवे पर त्वरित घेराबंदी कर इन तस्करों को पकड़ लिया गया। पुलिस अब इनके अन्य नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी है।

SP_Singh AURGURU Editor