नरेंद्र बघेल रालोद के सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश प्रभारी नियुक्त, पार्टी में कद और बढ़ा

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल को पार्टी के सामाजिक न्याय मंच का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा सौंपी गई है।

Aug 5, 2025 - 12:09
Aug 5, 2025 - 12:10
 0
नरेंद्र बघेल रालोद के सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश प्रभारी नियुक्त, पार्टी में कद और बढ़ा

पार्टी के चौदह प्रकोष्ठों में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों के तहत नरेंद्र बघेल की यह तैनाती उनके संगठनात्मक योगदान और समर्पण को मान्यता देने के रूप में देखी जा रही है। इससे उनके राजनीतिक कद में भी इज़ाफा हुआ है।

नियुक्ति के बाद नरेंद्र बघेल ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया। पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, शहर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश जाटव, मालती चौधरी, सुरेंद्र वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार, लोचन चौधरी, सुरेंद्र रावत, मानव चौधरी, जयपाल खिरवार, चौधरी गोपीचंद ने नरेंद्र बघेल को मिली इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जताई है।

SP_Singh AURGURU Editor