कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कल तलाशेंगे संगठन के लिए दमदार चेहरे
आगरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रान्त के प्रभारी तौकीर आलम कल 4 जनवरी को आगरा आ रहे हैं। वह यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के लिए निष्ठावान, समर्पित और लोकप्रिय चेहरे की तलाश करेंगे।
-सुबह नौ बजे से महानगर कार्यालय में मिलेंगे अलग-अलग समूहों से
ग़ौरतलब है कि इस समय कांग्रेस की प्रदेश से लेकर ब्लाक तक की कमेटी भंग चल रही है। दो माह के अंदर संगठन का गठन किया जाना है। इसी सिलसिले में तौकीर आलम कल सुबह 9 बजे राजा मंडी स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन के पुन: गठन को लेकर कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे।
राष्ट्रीय सचिव कांग्रेसजनों से चर्चा करके बेहतर कार्यकर्ताओं की तलाश करेंगे। पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संगठन की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए खुद राष्ट्रीय सचिव आगरा आ रहे हैं।
महानगर मीडिया प्रभारी याकूब शेख ने बताया की राष्ट्रीय सचिव सुबह 9 बजे से राजा मंडी स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जनों के साथ अलग -अलग समूह में चर्चा करेंगे। उसके बाद फ़िरोज़ाबाद के लिए रवाना होंगे।