युवक बिरादरी की राष्ट्रीय कार्यशाला कल से आगरा में

प्रमुख सांस्कृतिक संस्था युवक बिरादरी (भारत) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए इस बार आगरा का चयन किया है। यह कार्यशाला 28 अक्टूबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी।

Sep 27, 2024 - 19:32
 0
युवक बिरादरी की राष्ट्रीय कार्यशाला कल से आगरा में

आगरा। देश की प्रख्यात सांस्कृतिक संस्था युवक बिरादरी (भारत) अपने स्वर्णिम वर्ष में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन आगरा में करने जा रही है। यह कार्यशाला 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक  स्थानीय ग्रान्ड होटल में  होगी। 

यह जानकारी देते हुए आयोजन से जुड़े अरुण डंग ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न प्रांतों के लगभग सौ सदस्य भाग लेंगे। इसमें नेतृत्व और दायित्व की क्षमताओं के अतरिक्त नृत्य, रंगमंच, लेखन, इतिहास की बारीकियों के ऊपर विशेष चर्चा होगी।
 
प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ. देवेंद्र मेवाड़ी कार्यशाला के मुख्य अतिथि होंगे  तथा प्रोफेसर अपूर्वानन्द  उद्घाटन करेंगे। अन्य विषयों पर चर्चा के लिए डॉ. शिव दयाल, डॉ. रमेश दीक्षित, स्वर क्रांति, ईश्वरी कुलकर्णी, आशुतोष शिर्के भी कार्यशाला में भागीदारी के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं। 

कार्यशाला में आगरा की इतिहासिक पृष्टभूमि पर अरुण डंग अपने विचार रखेंगे। 
 
वर्तमान में युवक बिरादरी के अध्यक्ष अभिनेता अभिषेक बच्चन और संयोजक पद्मश्री क्रांति शाह हैं। 

विदित है पूर्व में युवक बिरादरी आगरा में एक सुर एक ताल के वृहद कार्यक्रम के अतिरिक्त 'भारत एक पुण्य तीर्थ' नामक विख्यात नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ताज महोत्सव में चुकी है।

SP_Singh AURGURU Editor