साल 2026 में साउथ की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनीं नयनतारा, दूसरे नंबर पर अनुष्का शेट्टी, तीसरे नंबर पर हैं सामंंथा
साउथ इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं कमाई के मामले में एक्ट्रेस नयनतारा सबसे आगे हैं।
मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आज कई एक्ट्रेसेस अपनी मेहनत और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर टॉप पर बनी हुई हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलता है, जिसकी वजह से ये 'बैंकएबल स्टार' बन चुकी हैं। नयनतारा , समान्था रूथ प्रभु और अनुष्का शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस न सिर्फ फिल्मों से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट निवेश के जरिए भी शानदार कमाई कर रही हैं।
साल 2026 में नयनतारा सबसे अमीर साउथ एक्ट्रेस मानी जा रही हैं, जिनकी नेट वर्थ 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
वो एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ और एडवर्टाइजमेंट्स के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है और उन्होंने कई जगह प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
वहीं अनुष्का शेट्टी की नेट वर्थ करीब 135 करोड़ रुपये बताई जाती है। समांथा रूथ प्रभु की बात करें तो वो साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार हैं। 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस 101 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं।
तमन्ना भाटिया की नेटवर्थ ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 120 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं । रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 85 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।