आगरा कॊलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जनसंख्या नियंत्रण का संदेश लेकर रैली निकाली
आगरा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आगरा कॉलेज, आगरा की एनसीसी आर्मी विंग द्वारा एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया, जबकि प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
रैली के प्रारंभ में प्रो. भोपाल सिंह, प्रो. एस.के. पांडे और प्रो. एके सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या न केवल संसाधनों पर दबाव डालती है, बल्कि जीवन स्तर में गिरावट और देश की प्रगति में रुकावट का कारण भी बनती है। वक्ताओं ने कहा कि यदि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समय रहते ठोस कदम न उठाए गए तो विकास की राह कठिन हो जाएगी।
रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग और गोकुलपुरा होते हुए पुनः परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान कैडेट्स ने पोस्टर, नारे और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।
रैली में यूओ लवकुश, सार्जेंट मेजर रोहित कर्दम, हिमांशु सिंह, कृति सिंह, खुशबू कुमारी, समायरा सिंह, विशाल रावत, प्रतीक खंडेलवाल, तमन्ना, राखी, प्रियंका, दिव्यांशी, तनिष्क, सपना, काजल आदि बड़ी संख्या में कैडेट्स शामिल हुए।
Bottom of Form