आगरा कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने बुलंद की नारी अधिकारों की आवाज, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली जन जागरण रैली

आगरा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज आगरा के कैडेट्स ने नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं के अधिकारों को लेकर एक प्रभावशाली जन जागरण रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Jan 24, 2026 - 22:26
 0
आगरा कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने बुलंद की नारी अधिकारों की आवाज, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली जन जागरण रैली
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आगरा कॊलेज की एनसीसी कैडेट्स द्वारा शनिवार को निकाली गई रैली की एक झलक।

रैली आगरा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान कैडेट्स ने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति को उसके अधिकार मिलने चाहिए और उसे शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और रक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। नारी शक्ति का सशक्त होना ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। समाज का दायित्व है कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाए।

जन जागरण रैली का नेतृत्व एनसीसी कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया। रैली में एसयूओ मनोज जुरैल, एसयूओ व यूओ यामिनी चाहर, सार्जेंट प्रिया चाहर, हिमांशु, राहुल देशवाल, समायरा, संजना, राखी, हृदय, कैडेट प्राशी अग्रवाल, प्रिया, दीक्षा, पूजा शाक्य, सगुण, प्रवीण, अनुष्का, रियान, हर्षित सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

रैली के दौरान कैडेट्स ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 21वीं सदी नारी की है, नारी को अधिकार दो, भारत माता की जय जैसे जोशीले नारों से वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। रैली ने समाज में बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सशक्त संदेश दिया।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor