एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के संकल्प संग किया श्रमदान, दिया राष्ट्रीय दायित्व का संदेश

आगरा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिन-एक घंटा-एक साथ कार्यक्रम में एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने गुरुवार को श्रमदान कर जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। कैडेट्स ने प्राचार्य आवास के पीछे एक स्थल को चिह्नित कर कचरा साफ किया और उसे नियत स्थान पर डाला।

Sep 25, 2025 - 19:17
 0
एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के संकल्प संग किया श्रमदान, दिया राष्ट्रीय दायित्व का संदेश
गुरुवार को श्रमदान करतीं आगरा कॊलेज एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स।

यह अभियान कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल के निर्देशन में चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक पूरे देश में एक साथ चलाया गया, जिसमें हजारों कैडेट्स शामिल हुए।

सफाई अभियान में शामिल प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने न केवल कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया, बल्कि आम नागरिकों को भी यह संदेश दिया कि सफाई और स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।

इस अवसर पर 1 उप्र वाहिनी एनसीसी के नायब सूबेदार हरेराम यादव, हवलदार लकी सहित एसयूओ लवकुश, एसयूओ तमन्ना परमार, यूओ विशाल रावत, सार्जेंट मनोज जूरैल, यामिनी चाहर, प्रिया चाहर, रोहित कर्दम, अरुण, हिमांशु, जाह्नवी सिसोदिया, रोहित समेत 150 कैडेट्स मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छ भारत मिशन को सार्थक बनाने में योगदान दिया।

SP_Singh AURGURU Editor