एनसीसी शिविर का किरावली में शुभारंभ, युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का पाठ

आगरा। एकता और अनुशासन  के मूल मंत्र के साथ 1 यू.पी. बटालियन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय, किरावली, आगरा में हुआ। इस दस दिवसीय शिविर में आगरा कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज, डीईआई, राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 500 से अधिक छात्र-छात्रा कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

Jul 15, 2025 - 21:27
 0
एनसीसी शिविर का किरावली में शुभारंभ, युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का पाठ
किरावली में मंगलवार से शुरू हुए एनसीसी के शिविर में कैडेट्स को संबोधित करते कैंप कमांडर।

-1 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 10 दिवसीय कैंप में 500 से अधिक कैडेट्स ले रहे भाग

कर्नल अंकुर सुहाग ने दी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडर कर्नल अंकुर सुहाग ने किया। उन्होंने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा, एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो युवा मन को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की दिशा में प्रेरित करती है।

उन्होंने सभी कैडेट्स को शिविर की कठोर दिनचर्या का पालन करने और व्यक्तिगत विकास की दिशा में ईमानदारी से प्रयास करने का आह्वान किया।

शारीरिक प्रशिक्षण से लेकर आपदा प्रबंधन तक होगी ट्रेनिंग

डिप्टी कमांडर कर्नल एस. सुबीर कुमार ने जानकारी दी कि इस दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, हथियार प्रशिक्षण, योग, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ये सत्र कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए बनाए गए हैं।

प्रशिक्षण टीम और व्यवस्थाएं

शिविर में कैप्टन दिनेश लाल, कैप्टन पवन कुमार परमार, लेफ्टिनेंट आशुतोष दुबे, चीफ़ ऑफिसर रामेन्द्र शर्मा, थर्ड ऑफिसर मुहम्मद फिरोज खान, थर्ड ऑफिसर रजनी की सक्रिय उपस्थिति रही।
सूबेदार मेजर निर्मल सिंह की निगरानी में सूबेदार ओम बहादुर ठाकुरी एवं बीएचएम तोरण श्रेष्ठा ने प्रशिक्षण और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर कैडेट्स को नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor